Sunday, 12 February 2012

Hindi Quotes

जीनियस Genius

Intellectuals solve problems;
   geniuses prevent them.
                   - Albert Einstein 


यदि आप अपने बच्चे को जीनियस बनाना चाहते हैं तो उसे परियों की कहानियां सुनाइए. और अगर और अधिक जीनियस बनाना चाहें तो उसे और अधिक परियों की कहानियां सुनाइए.  - अल्बर्ट आइन्स्टाइन 



सत्संग Satsang

कबीरा संगत साधु की, हरै और की व्याधि. 
संगत बुरी असाधु की आठो पहर उपाधि.
                                             - कबीर 


धन Wealth

बच्चा जब पैदा होता है तो उसके वस्त्रों में जेब नहीं होती और जब मनुष्य मर जाता है, तब उसके कफ़न में भी जेब नहीं होती. जेब तो जन्म और मरण के बीच में आती है और जब से जेब बीच  में आने लगी है, तब से मनुष्य खिलाड़ी हो गया है. रुपये के लिए कितने बुरे काम होते हैं . - रमेश  भाई ओझा   


संकल्प Determination

कुछ कर गुजरने के लिए मौसम नहीं मन चाहिए.
साधन सभी जुट जायेंगे संकल्प का धन चाहिए.



आत्म विकास Self development

जिसने अपने को वश में कर लिया है, उसकी जीत को देवता भी हार में नहीं बदल सकते.  - महात्मा बुद्ध


Strength does not come from physical capacity. It comes from an indomitable will. - M.K.Gandhi 

Life is change
   Growth is optional
       Choose wisely.


No one can disgrace us but ourselves.


मौन (Maun)

वाणी चांदी है तो मौन सोना है. 

सुनना एक कला है. इस कला के लिए कान और ध्यान दोनों चाहिए. 

व्यर्थ सुनने वालों से बचना भी एक कला है. 

व्यर्थ की बातों से खुद को बचाना भी एक कला है. 

बीती बातों को भूलने का सर्वोत्तम तरीका है हमेश नई और रचनात्मक बातें सुनना व  सोचना
या उसमें रमण करना. 

वाणी से सुनने के अलावा हम वक्ता से निकलने वाली अदृश्य तरंगो से भी बहुत कुछ सुनते हैं.
यह अधिक प्रभावशाली होता है. इसी को मौन की भाषा कहते हैं. 
                                                                                                       - विजय कुमार सिंह  

मौन से मतलब वाणीविहीन बनना नहीं हैं. सही समय पर सही बात कहना,


धर्म (Dharm) Religion

जो दृढ राखे धर्म को, 
       नेहि राखे करतार. 

जहाँ धर्म नहीं, वहां विद्या, लक्ष्मी. स्वास्थ्य आदि का भी अभाव होता है. 
धर्मरहित स्थिति में बिलकुल शुष्कता होती है,  शून्यता होती है. - महात्मा गाँधी 

पर हित सरिस धर्म नहिं भाई. 
पर-पीड़ा सम नहिं अधमाई. 
- संत तुलसीदास 


मनुष्य की धार्मिक वृत्ति ही उसकी सुरक्षा करती है. - आचार्य तुलसी 

धर्मो रक्षति रक्षतः - महाभारत 
अर्थात मनुष्य धर्म की रक्षा करे तो धर्म भी उसकी रक्षा करता है. 

धार्मिक व्यक्ति दुःख को सुख में बदलना जानता है.  - आचार्य तुलसी 

धार्मिक वृत्ति बनाये रखने वाला व्यक्ति कभी दुखी नहीं हो सकता और 
धार्मिक वृत्ति को खोने वाला कभी सुखी नहीं हो सकता.  - आचार्य तुलसी 

प्रलोभन और भय का मार्ग बच्चों के लिए उपयोगी हो सकता है. लेकिन सच्चे धार्मिक व्यक्ति के दृष्टिकोण में कभी लाभ हानि वाली संकीर्णता नहीं होती. -  आचार्य तुलसी  


दान (Daan)

जब घर में धन और नाव में पानी आने लगे, तो उसे दोनों हाथों से निकालें. 
ऐसा करने में बुद्धिमानी है. हमें धन की अधिकता सुखी नहीं बनाती.  - संत कबीर   


दान से वस्तु  घटती नहीं बल्कि बढ़ती है.  


दान के लिए वर्तमान ही सबसे उचित समय है. 
युधिस्तर के पास एक भिखारी आया. उन्होंने उसे अगले दिन आने के लिए कह दिया. इस पर भीम हर्षित हो उठे. उन्होंने सोचा कि उनके भाई ने कल तक के लिए मृत्यु पर विजय प्राप्त कर ली है.  - महाभारत      


विनम्र भाव से ऐसे दान करना चाहिए जैसे उसके लेने से आप कृतज्ञ हुए. - डा. के. के. अग्